दोपहर के 12:00 बजे तक सिम्हाचलम की पहाड़ियों से उतरकर मैं वापस अपने रूम पर आ गया था। रूम पर थोड़ा फ्रेश होकर मैंने सोचा कि आज का आधा दिन विजाग की खूबसूरती के नाम करते हैं।
इस सफर की शुरुआत सिम्हाचलम से हुई थी, जिसके बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं: Part 1 Simanchal Temple
अब बारी थी विजाग के असली पहचान को देखने की— RK Beach, Rushikonda और वो जादुई Kailasagiri
सिम्हाचलम से आने के बाद थकान काफी थी, इसलिए मैंने थोड़ा रेस्ट किया । करीब 2 घंटे रूम पर आराम किया, अच्छे से खाना-पीना हुआ और अपनी एनर्जी फिर से बटोरी।
ठीक दोपहर के 3:00 बजे मैं तैयार होकर निकल पड़ा अपनी अगली मंज़िल— RK Beach (रामकृष्ण बीच) की ओर। मेरा रूम बीच से सिर्फ 8 किलोमीटर की दूरी पर था। विजाग जैसे शहर में ट्रैफिक और रास्तों को देखते हुए मैंने Rapido बुक करना सबसे सही समझा।
Budget Tip: 8 किलोमीटर के इस सफर के लिए मेरे सिर्फ ₹50 लगे। बाइक टैक्सी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप विजाग की ठंडी हवाओं का मज़ा लेते हुए बिना ट्रैफिक में फंसे जल्दी पहुँच जाते हैं।
RK Beach (Honest Review)
RK Beach पहुँचते ही मैंने वहां का म्यूजियम और आसपास का इलाका देखा। लेकिन सच कहूँ तो, जैसा मैंने सोचा था, वैसा अनुभव नहीं रहा।
Submarine & Museum: वहां जो नेवी की शिप्स और सबमरीन (INS Kursura) खड़ी हैं, उन्हें देखकर गर्व महसूस होता है। वो नज़ारा वाकई देखने लायक है और विजाग की शान है।
लेकिन एक बात सच है... अगर आप वहां सिर्फ 'बीच वाली फीलिंग' (Beach Vibes) के लिए जा रहे हैं, तो शायद आप मेरी तरह थोड़ा निराश हों। वहां की भीड़-भाड़ और शोर में वो सुकून नहीं मिल पाता जो एक असली समुद्र तट पर होना चाहिए।
मेरा फैसला: अगर आप नेवी का इतिहास और म्यूजियम देखने के शौकीन हैं, तो यहाँ ज़रूर आएं। लेकिन अगर शांति और असली बीच का मज़ा लेना है, तो मेरे अगले डेस्टिनेशन का इंतज़ार करें!
लोकल मार्केट का मज़ा
RK बीच की भीड़भाड़ और म्यूजियम देखने के बाद, शाम के करीब 6:00 बज चुके थे। मैं वापस अपने रूम पर पहुँचा, लेकिन सफर अभी खत्म नहीं हुआ था। हाथ-मुँह धोकर मैं फिर से निकल पड़ा विजाग की सड़कों पर!
रूम के पास ही Zudio था... वहाँ पर शॉपिंग की थोड़ी बहुत....
The Best Cold Coffee: शॉपिंग के बाद जब बाहर निकला, तो वहीं पास में एक कैफे/स्टाल पर मैंने Cold Coffee ट्राई की। सच बताऊं तो, दिनभर की पूरी थकान उस एक ठंडी कॉफी के घूँट के साथ गायब हो गई। अगर आप विजाग के लोकल मार्केट में घूम रहे हैं, तो यह कॉफी ब्रेक तो बनता है!
Day 2
Vizag में मेरा दूसरा दिन शुरू हुआ एक नई जगहों के साथ। आज की लिस्ट में तीन बड़ी जगहें थीं: तिरुपति मंदिर (विजाग वाला), कैलाशगिरी और ऋषिकोंडा बीच।
(Local Travel Experience) 🚌
Kailashgiri जाने के लिए मैंने Local Bus पकड़ी। इसका किराया मात्र ₹30 था। बस ने मुझे पहाड़ के नीचे (Foot-hill) पर छोड़ दिया। यहाँ एक बात ध्यान रखने वाली है कि बसें ऊपर तक नहीं जाती हैं। अगर आप रैपिडो (Rapido) करते हैं तो वो आपको ऊपर तक छोड़ सकती है, लेकिन मैंने नीचे से ऊपर जाने के लिए वहां का लोकल ट्रांसपोर्ट लिया।
कैलाशगिरी: Best Place in Vizag 😍
सच बताऊं, कैलाशगिरी के ऊपर पहुँचने के बाद जो नज़ारा मैंने देखा , वैसा मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी में कहीं नहीं देखा था। पूरे विशाखापट्टनम की सबसे शानदार जगह अगर कोई है, तो वो यही है। एक तरफ ऊंचे पहाड़ और दूसरी तरफ दूर तक फैला नीला समंदर—यह नज़ारा सुकून देता है।
भारत का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज (Glass Bridge)
कैलाशगिरी का सबसे बड़ा आकर्षण है यहाँ का ग्लास ब्रिज, जो 120 मीटर लंबा है भारत के सबसे लंबे ग्लास ब्रिज में से एक माना जाता है।
Ticket: इसकी टिकट ₹200 है। और आपको सिर्फ 10 मिनट दिये जाते है......
Best Place For Adventuring......
Sky Cycling: मैंने यहाँ हवा में साइकलिंग की, जिसका चार्ज ₹300 था। हवा में लटकते हुए साइकिल चलाना थोड़ा डरावना पर बहुत मज़ेदार रहा.....
कैलाशगिरी के अन्य खास पॉइंट्स (एक नज़र में):
शिव-पार्वती मूर्ति: यहाँ की पहचान, 40 फीट ऊँची सफेद सुंदर प्रतिमा।
Toy Train : पूरी पहाड़ी की सैर करने के लिए मज़ेदार ट्रेन राइड।
Titanic View Point : फोटो खिंचवाने के लिए बेहतरीन जगह, जहाँ से समुद्र साफ दिखता है।
Flower Clock: फूलों से बनी एक विशाल और अनोखी घड़ी।
Ropeway : नीचे से ऊपर पहाड़ी तक आने का रोमांचक रास्ता।
रास्ते में भगवान के दर्शन: Vizag का तिरुपति मंदिर 🕉️
कैलाशगिरी से उतरकर जब मैं Rushikonda बीच जा रहा था , तो रास्ते में एक वेहद बड़ा मंदिर दिखा —यह था Vizag का श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर.
Location: यह मंदिर Rushikonda जाने वाले रास्ते में ही एक छोटी सी पहाड़ी पर बना है। सबसे खास बात यह है कि यहाँ से भी आपको समुद्र का एक बहुत ही खूबसूरत नज़ारा (Sea View) दिखाई देता है।
ऋषिकोंडा बीच (Rushikonda Beach) 🌊
Kailashgiri से Rushikonda की और जाते जो रास्ता मिलता है, वो शब्दों में बयां करना मुश्किल है। एक तरफ ऊंचे पहाड़ और दूसरी तरफ विशाल नीला समंदर—यही वो नज़ारा है जिसके कारण विशाखापट्टनम को "Miami of the East/South" कहा जाता है!
Real Beach Vibes at Rushikonda
सच बोलूं तो, अगर आपको विशाखापट्टनम में असली 'Beach वाली Vibe' चाहिए, तो Rushikonda को बिल्कुल Miss मत करना। RK Beach पर तो बहुत भीड़ थी, लेकिन यहाँ का पानी एकदम साफ और नीला है।
साफ-सफाई: यह इंडिया के सबसे साफ बीचेस में से एक है, इसलिए इसे 'Blue Flag' बीच भी कहते हैं।
Best Of Adventure Activities....
Rushikonda beach Adventure के लिए Best है
जैसे सर्फिंग और बोटिंग। लेकिन मैं एक Solo Traveler हूँ और मुझे अपनी यात्रा Budget में पूरी करनी थी इसलिए मैंने यह एक्टिवस नही की......
Best For Photoshoot : अगर आपको Photoshoot कराने का शौक है, तो पूरे Vizag में इससे बेस्ट बीच आपको नहीं मिलेगा। यहाँ की Location और पीछे Blue sea का View तस्वीरों में चार चाँद लगा देगा।
Missed Araku Valley
Vizag की सबसे famous चीज़ है यहाँ का अराकू वैली (Araku Valley) वाली Train Journey, जो इंडिया की सबसे खूबसूरत Train Journey में से एक है। सुरंगों और ऊंचे पहाड़ों से गुजरती वो ट्रेन वाकई जादुई है।
विशाखापट्टनम से अराकू वैली की दूरी लगभग 115 किलोमीटर है।
About Me :
I am a 19-year-old student doing my BPES degree. I love traveling alone and exploring new places in India. Along with my studies, I enjoy literature, philosophy, and creating digital content.
Traveling helps me learn new things and meet new people. This Vizag trip was very special to me, and I am happy I could share it with you.
Thank you so much for reading my blog! See you in the next journey. 🙏
टिप्पणियाँ