Skip to main content

Jagannath Puri Solo Trip: 24 Hours में दर्शन, ₹1200 का AC Room और महाप्रसाद का अनुभव

Bhubaneswar के बाद मेरी अगली मंज़िल थी महाप्रभु जगन्नाथ की नगरी—Puri। अगर आप पहली बार अकेले पुरी जा रहे हैं, तो यह गाइड आपके बहुत काम आएगी। यहाँ मैंने अपने real experience से कुछ ऐसी tips शेयर की हैं जो आपको किसी और ब्लॉग पर नहीं मिलेंगी।

Bhubaneswar से Puri का सफर (The Train Trap!)

मैं भुवनेश्वर से पुरी ट्रेन से गया आप बस से भी जा सकते है Odisha Government Buses 24 Hours Available hai लेकिन यहाँ एक ज़रूरी बात ध्यान रखें—किसी भी Train Tracking Application पर विश्वास नही करें.. यहाँ Where is My Train जैसे App फ़ैल हो जाते है.......

इन्हीं Apps के चक्कर में मेरी ट्रैन छूट जाती है फिर मुझे स्टेशन पर 1 घंटा और इंतजार करना पड़ता है हमारी ट्रैन आती है 10:30 बाजे और 12:30 रात में में पहूँच जाता हूं जगन्नाथ पुरी 🙏🏻❤️

Accommodation: ₹1200 में 24-Hour Check-in AC Room! 🏨

12:30 बजे रात में रूम ढूढ़ना बहुत ही मुश्किल होता है..
क्योकि सभी मंदिर के आस पास की जगह पुरी तरह बंद हो जाती है! लेकिन फिर Auto वाले भैया रूम दिखाने ले जाते है 

10 से ज्यादा रूम देखने के बाद कोई भी रूम खाली नही मिलता ! कुछ मिलते है तो Out Of Budget होते है.

पुरी में सबसे बड़ी टेंशन होती है की। ज़्यादातर होटल्स में, 8:00 AM का फिक्स चेक-आउट होता है, जो सोलो ट्रेवलर्स के लिए सही नहीं है।

फिर में निकाल जाता हूं मंदिर के लिये एक होटल वाले भैया मेरा बैग रख लेते है...

सुबह सुबह शिखर के दर्शन करके जो सुकून मिलता है वह सुकून आपको वहीँ जाकर ही मिलेगा 🙏🏻❤️

                   “शिखर दर्शनाम पापनाशम्”

सनातन धर्म की मान्यता बताती है कि अगर आप मंदिर के अंदर जाकर भगवान के दर्शन नहीं भी कर पाते, तो दूर से मंदिर का शिखर (ऊपर का भाग) देख लेना भी उतना ही पुण्य देता है।

मंदिर के पास ही एक भैया मुझे परेशान देखकर बोलते है की Tention नही लो.. होटल मिल जाएगी... और वो सीधा ले जाते है मुझे Room दिखाने..

My Discovery: मुझे मंदिर के पास ही ₹1200 में एक बढ़िया AC Room मिल गया, वो भी 24-hour check-in सुविधा के साथ। इसका मतलब है कि अगर आप शाम 5 बजे चेक-इन करते हैं, तो अगले दिन शाम 5 बजे तक रुक सकते हैं। यह पैसा बचाने की सबसे बेस्ट टिप है!

         Room की  दूरी मंदिर से 700 मीटर है केवल 
The Divine Darshan: सुबह 6 बजे की शांति

अगर आपको भीड़ भाड़ से बचना है और सुकून भरे दर्शन के लिए मैं सुबह 6:00 AM पर लाइन में लग गया जाना...

Experience: सुबह की भीड़ कम होती है और करीब 1.5 घंटे में बहुत ही सुकून से दर्शन हो गए। मंदिर की भव्यता और वहां की ऊर्जा (Energy) आपको एक अलग ही सुकून देगी।

Mahaprasad: दर्शन के बाद मंदिर का प्रसिद्ध 'Anand Bazar' वाला महाप्रसाद लिया। मात्र ₹100 में प्रभु का वो आशीर्वाद पाकर आंनद ही आ गया! 

जितनी दर्शन की महिमा है उससे कहीं अधिक महाप्रसाद की महिमा हमारे धर्म में बताई गयी है ❤️🙏🏻

                      Important Tips
 मंदिर के अंदर पंडा ( Priests ) से सावधान रहना उनकी   बातों में नही आना  Special Pooja - Darshan के नाम      पर वो आपसे Fraud कर सकते है.......।
           Don't Miss: Konark Sun टेम्पल

11 बजे तक प्रभु जगन्नाथ के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के बाद में निकल जाता हूं ! World Heritage The Konark 

जिसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर है जगन्नाथ पुरी से...
Bustand से  ₹40 की बस लेकर निकाल जाता हूं कोणार्क 

Ticket Entry Fee 40 For Indians 

• आप गाइड भी ले सकते है अगर लेना चाहो तो 
वहाँ से वापिस आते समय रास्ते मेंन ही Chandrabhaga beach देखने लायक़ होता है!

और फिर आसपास के कुछ लोकल मंदिर देखने के बाद मेंन आ जाता हूं अपने रूम पर!

1 घंटे आराम करने के बाद में 5 बजे शाम में निकल जाता हूं 
Golden Beach यह मेरा पर्सनल फेवरेट टाइम है क्योंकि इस वक्त धूप कम हो जाती है और बीच की असली रौनक शुरू होती है।

The Sea Aarti: ढलते सूरज के साथ समुद्र की लहरों के बीच 'Sea Aarti' देखना वैसा ही जादुई अनुभव है जैसा काशी की गंगा आरती। आरती की घंटियों और समुद्र के शोर का जो संगम (Combination) है, वो आपके मन को एकदम शांत कर देगा।

My Recommendation: अगर आप Veg हैं, तो वहां मिलने वाले ताज़ा 'Bada' और 'Chop' ट्राई करें। समुद्र की ठंडी हवा और हाथ में गरमा-गरम स्नैक्स—यही तो असली वेकेशन है!


Comments

Popular posts from this blog

Bhubaneswar Solo Guide: 24 Hours in the City of Temples In Hindi

कुछ दिन पहले ही में मैंने ओडिशा की राजधानी Bhubaneswar की एक solo trip पूरी की। अगर आप एक student हैं और कम बजट में इस "City of Temples" को explore करना चाहते हैं, तो यह post आपके लिए ही है। The Journey: Lalitpur से Odisha तक का सफर मेरी journey शुरू हुई Lalitpur (UP) से। करीब 27 घंटे की लंबी train यात्रा के बाद मैं शाम 7:30 बजे भुवनेश्वर जंक्शन पहुँचा। स्टेशन पर बहुत भींड थी और साफ सफाई थोड़ी कम थी! कहाँ रुकें? (Stay Hacks for Students) Station से बाहर निकलते ही मैंने एक Bike ली और रुकने के लिए जगह ढूँढने निकला। जंक्शन से सिर्फ 500 meters की दूरी पर आपको बहुत सारे hotels और dormitories मिल जाएंगे। My Experience: मुझे ₹1000 में 24 hours के लिए एक बढ़िया AC room मिल गया। आसपास बहुत सी होटल और dormitories आसानी से मिल जाती है कम बजट में.. Pro-Tip: रात के समय स्टेशन के पास का market काफी vibrant रहता है। Street shopping के लिए यह best जगह है, बस शाकाहारी (Veg) खाने के options थोड़े limited हो सकते हैं। Morning Start: Lingaraj मंदिर के दर्शन ऐसी मान्यता ...