दोपहर के 12:00 बजे तक सिम्हाचलम की पहाड़ियों से उतरकर मैं वापस अपने रूम पर आ गया था। रूम पर थोड़ा फ्रेश होकर मैंने सोचा कि आज का आधा दिन विजाग की खूबसूरती के नाम करते हैं। इस सफर की शुरुआत सिम्हाचलम से हुई थी, जिसके बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं: Part 1 Simanchal Temple अब बारी थी विजाग के असली पहचान को देखने की— RK Beach , Rushikonda और वो जादुई Kailasagiri सिम्हाचलम से आने के बाद थकान काफी थी, इसलिए मैंने थोड़ा रेस्ट किया । करीब 2 घंटे रूम पर आराम किया, अच्छे से खाना-पीना हुआ और अपनी एनर्जी फिर से बटोरी। ठीक दोपहर के 3:00 बजे मैं तैयार होकर निकल पड़ा अपनी अगली मंज़िल— RK Beach ( रामकृष्ण बीच ) की ओर। मेरा रूम बीच से सिर्फ 8 किलोमीटर की दूरी पर था। विजाग जैसे शहर में ट्रैफिक और रास्तों को देखते हुए मैंने Rapido बुक करना सबसे सही समझा। Budget Tip : 8 किलोमीटर के इस सफर के लिए मेरे सिर्फ ₹50 लगे। बाइक टैक्सी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप विजाग की ठंडी हवाओं का मज़ा लेते हुए बिना ट्रैफिक में फंसे जल्दी पहुँच जाते हैं। ...
जगन्नाथ प्रभु के दर्शन करने के बाद मैं पहुँच जाता हूं विशाखापत्तनम ( Vizag ) इसको Miami Of India भी बोला जाता है! क्योकि यह अपने Coastal Roads के लिये काफी प्रसिद्ध है! The Journey: Bhubaneswar to Vizag (Train Experience ) मेरी यात्रा सुबह 7:30 AM पर भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से शुरू हुई। Solo travelers के लिए एक बहुत काम की Tip—मैंने AC Chair Car (CC) की टिकट बुक की थी, जिसका किराया मात्र ₹310 था। फायदा : ₹310 में आपको AC का सुकून और बैठने के लिए बढ़िया सीट मिल जाती है। 440 किलोमीटर के लंबे सफर के लिए यह सबसे 'Value for Money' ऑप्शन था! Vizag Arrival: साफ-सफाई का काफी ध्यान रखा गया था! शाम 4:00 पहुँचने का सबसे बड़ा फायदा यह था कि मेरे पास शाम का काफी समय था। और मैंने आसानी से Juction के पास ही रूम ढूढ लिया...Budget वाला रूम ढूढ़ना Solo Traveler के लिये सबसे बड़ा चैलेंज होता है.... मुझे 1000 रूपये मैं 24 घंटे के लिए रूम मिल जाता है! जो की काफी अच्छा और सस्ता था! Dormitories के Options भी available थे ₹150/200 मैं 24 Hours के लिये! Vizag में पहली शाम: Local mark...