सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नरसिंह भगवान कहाँ प्रकट हुए थे: कहाँ हुआ हिरण्यकश्यप का वध?

जगन्नाथ प्रभु के दर्शन करने के बाद मैं पहुँच जाता हूं विशाखापत्तनम ( Vizag ) इसको Miami Of India भी बोला जाता है! क्योकि यह अपने Coastal Roads के लिये काफी प्रसिद्ध है! 

The Journey: Bhubaneswar to Vizag (Train Experience)

मेरी यात्रा सुबह 7:30 AM पर भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से शुरू हुई। Solo travelers के लिए एक बहुत काम की Tip—मैंने AC Chair Car (CC) की टिकट बुक की थी, जिसका किराया मात्र ₹310 था।

फायदा: ₹310 में आपको AC का सुकून और बैठने के लिए बढ़िया सीट मिल जाती है। 440 किलोमीटर के लंबे सफर के लिए यह सबसे 'Value for Money' ऑप्शन था!

Vizag Arrival: साफ-सफाई का काफी ध्यान रखा गया था!

शाम 4:00 पहुँचने का सबसे बड़ा फायदा यह था कि मेरे पास शाम का काफी समय था। और मैंने आसानी से Juction के पास ही रूम ढूढ लिया...Budget वाला रूम ढूढ़ना Solo Traveler के लिये सबसे बड़ा चैलेंज होता है....

मुझे 1000 रूपये मैं 24 घंटे के लिए रूम मिल जाता है! 
जो की काफी अच्छा और सस्ता था! Dormitories के Options भी available थे ₹150/200 मैं 24 Hours के लिये!

Vizag  में पहली शाम: Local market और North Indian का असली Struggle!
 
शाम के 5:30 से 6:00 बजे के बीच मैंने अपने रूम में चेक-इन कर लिया था। Vizagapatam की शाम बहुत शानदार होती है, इसलिए मैं सामान रखकर और फ्रेश होकर आसपास के Local market को Explore करने निकल गया। यहाँ एक 'सोलो ट्रेवलर' के तौर पर मुझे दो सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा:

1. खाने की तलाश (The 'No Roti' Struggle):
अगर आप North India से हैं और आपको रात के खाने में 'रोटी-सब्जी' चाहिए, तो Vizagapatam में आपको थोड़ी समस्या आ सकती है। यहाँ के ज़्यादातर लोकल होटल्स में इडली, डोसा, वड़ा और चावल ही मिलते है!

2. भाषा की दीवार (Language Barrier):
यहाँ दूसरी सबसे बड़ी दिक्कत है बातचीत की। विजाग में ज़्यादातर लोग Telugu बोलते हैं। मुझे लगा था कि कम से कम English से काम चल जाएगा, लेकिन यहाँ English बोलने वाले भी बहुत कम हैं और हिंदी तो न के बराबर समझी जाती है।

अगले दिन की शुरुआत: पहाड़ों के बीच भगवान नरसिंह के दर्शन! 

Vizagapatam की मेरी पहली सुबह काफी रोमांचक थी। मैंने तय किया था कि दोपहर की भीड़ से बचने के लिए मैं सुबह-सुबह ही सिम्हाचलम मंदिर (Simhachalam Temple) के दर्शन कर लूँगा।

The Smart Move: मंदिर सुबह 8:00 AM बजे खुल जाता है और दोपहर होते-होते यहाँ काफी भींड हो जाती है। इसलिए मैंने सुबह जल्दी उठकर ऑनलाइन Rapido बुक की।

The Route: मेरे होटल से मंदिर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर थी। यकीन मानिए, सुबह के वक्त Vizag की सड़कों पर बाइक से घूमने का मज़ा ही अलग है!

पहाड़ों और शहर  (My New Experience)

सच बोलूँ तो, मेरे लिए यह एक बिल्कुल नया Experience था। इतने बड़े और Smart City के बीचों-बीच पहाड़ की ऊंची-ऊंची चोटियाँ देखना यह मेरे लिये सच में नया अनुभव था!
         Varaha Lakshmi Narasimha temple🕉️

                   ••   History Of Temple ••

इस मंदिर का इतिहास उतना ही पुराना है जितना कि नरसिंह अवतार की कथा।

पौराणिक कथा: मान्यता है कि भक्त प्रहलाद ने ही यहाँ भगवान का पहला मंदिर बनवाया था। जब प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यप ने उन्हें पहाड़ से नीचे फेंका, तो भगवान ने इसी स्थान पर प्रकट होकर उनकी रक्षा की थी।

स्थापत्य (Architecture): यह जो भव्य मंदिर हम देखते हैं, उसका निर्माण 13वीं शताब्दी में चोल और पूर्वी गंग वंश के राजाओं ने करवाया था।

पहाड़ के नीचे पहुँचने के बाद, मंदिर तक का सफर और भी ज्यादा शानदार हो जाता है। यहाँ आंध्र प्रदेश स्टेट बस (AP State Bus) की सर्विस इतनी कमाल की है कि आपको यकीन नहीं होगा।
आपको सिर्फ ₹15 की टिकट लेनी होती है, और वो भी एक शानदार AC बस की!

                          प्रभु के दर्शन🙏🏻

मंदिर के अंदर मोबाइल फोन या कैमरा ले जाना बिल्कुल मना है। आपके फोन बाहर काउंटर पर जमा कर लिए जाते हैं।

जैसे ही आप मंदिर के मुख्य corridor में कदम रखते हैं, आपको एक अलग ही अहसास होता है। चारों तरफ से वेदमंत्रों की गूँज सुनाई देती है, जो आपके मन को अलग ही शांति देती है।

The Crowd & Luck: वैसे तो यहाँ भक्तों की भारी भीड़ होती है, लेकिन शायद भगवान की कृपा थी कि मात्र 30 मिनट में मेरे दर्शन हो गए! 

कप्पा स्तंभ (Kappa Stambham)
मंदिर के अंदर वह प्रसिद्ध 'कप्पा स्तंभ' है जिसे भक्त प्रहलाद की रक्षा का गवाह माना जाता है। यहाँ दर्शन के लिए एक लंबी लाइन लगती है जहाँ हर भक्त को उस पवित्र खंभे को गले (Hug) लगाने का मौका मिलता है

Pro-Tip: यहाँ दोपहर में काफी भीड़ हो जाती है, लेकिन अगर आप मेरी तरह सुबह 8:00 बजे  पहुँचते हैं, तो आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और आप सुकून से दर्शन कर पाएंगे।
मंदिर का प्रसाद: 'Pulihora' का स्वाद :
दर्शन करके जैसे ही मैं बाहर आया, वहां प्रसाद बंट रहा था। मुझे फ्री में चावल का प्रसाद मिला। दिखने में तो ये सादे चावल लग रहे थे, लेकिन खाते ही स्वाद एकदम अलग और लाजवाब था।

Pulihora: बाद में मुझे पता चला कि आंध्र प्रदेश में इस खास इमली वाले चावल के प्रसाद को 'Pulihora' बोलते हैं। अगर आप यहाँ आ रहे हैं, तो इसे बिल्कुल मिस मत करना!

एक अनोखी परंपरा: आपका फीडबैक मायने रखता है!

Feedback System: वहां आपसे साइन (Sign) करवाए जाते हैं और एक कॉपी पर आपसे पूछा और लिखा जाता है कि आपको मंदिर की व्यवस्था, साफ-सफाई और दर्शन का अनुभव कैसा लगा।

विराट कोहली भी हैं यहाँ के भक्त! 

जब मैं मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहा था, तो मुझे याद आया कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटर विराट कोहली भी इस मंदिर की महिमा के कायल हैं। साल 2023 में विराट और अनुष्का शर्मा खास तौर पर भगवान नरसिंह का आशीर्वाद लेने यहाँ आए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bhubaneswar Solo Guide: 24 Hours in the City of Temples In Hindi

कुछ दिन पहले ही में मैंने ओडिशा की राजधानी Bhubaneswar की एक solo trip पूरी की। अगर आप एक student हैं और कम बजट में इस "City of Temples" को explore करना चाहते हैं, तो यह post आपके लिए ही है। The Journey: Lalitpur से Odisha तक का सफर मेरी journey शुरू हुई Lalitpur (UP) से। करीब 27 घंटे की लंबी train यात्रा के बाद मैं शाम 7:30 बजे भुवनेश्वर जंक्शन पहुँचा। स्टेशन पर बहुत भींड थी और साफ सफाई थोड़ी कम थी! कहाँ रुकें? (Stay Hacks for Students) Station से बाहर निकलते ही मैंने एक Bike ली और रुकने के लिए जगह ढूँढने निकला। जंक्शन से सिर्फ 500 meters की दूरी पर आपको बहुत सारे hotels और dormitories मिल जाएंगे। My Experience: मुझे ₹1000 में 24 hours के लिए एक बढ़िया AC room मिल गया। आसपास बहुत सी होटल और dormitories आसानी से मिल जाती है कम बजट में.. Pro-Tip: रात के समय स्टेशन के पास का market काफी vibrant रहता है। Street shopping के लिए यह best जगह है, बस शाकाहारी (Veg) खाने के options थोड़े limited हो सकते हैं। Morning Start: Lingaraj मंदिर के दर्शन ऐसी मान्यता ...

Jagannath Puri Solo Trip: 24 Hours में दर्शन, ₹1200 का AC Room और महाप्रसाद का अनुभव

Bhubaneswar के बाद मेरी अगली मंज़िल थी महाप्रभु जगन्नाथ की नगरी— Puri । अगर आप पहली बार अकेले पुरी जा रहे हैं, तो यह गाइड आपके बहुत काम आएगी। यहाँ मैंने अपने real experience से कुछ ऐसी tips शेयर की हैं जो आपको किसी और ब्लॉग पर नहीं मिलेंगी। Bhubaneswar से Puri का सफर (The Train Trap!) मैं भुवनेश्वर से पुरी ट्रेन से गया आप बस से भी जा सकते है Odisha Government Buses 24 Hours Available hai  लेकिन यहाँ एक ज़रूरी बात ध्यान रखें—किसी भी Train Tracking Application पर विश्वास नही करें.. यहाँ Where is My Train जैसे App फ़ैल हो जाते है....... इन्हीं Apps के चक्कर में मेरी ट्रैन छूट जाती है फिर मुझे स्टेशन पर 1 घंटा और इंतजार करना पड़ता है हमारी ट्रैन आती है 10:30 बाजे और 12:30 रात में में पहूँच जाता हूं जगन्नाथ पुरी 🙏🏻❤️ Accommodation: ₹1200 में 24-Hour Check-in AC Room! 🏨 12:30 बजे रात में रूम ढूढ़ना बहुत ही मुश्किल होता है.. क्योकि सभी मंदिर के आस पास की जगह पुरी तरह बंद हो जाती है! लेकिन फिर Auto वाले भैया रूम दिखाने ले जाते है  10 से ज्यादा रूम देखने के बाद कोई भी रूम खाली नही मिलता ...