सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bhubaneswar Solo Guide: 24 Hours in the City of Temples In Hindi

कुछ दिन पहले ही में मैंने ओडिशा की राजधानी Bhubaneswar की एक solo trip पूरी की। अगर आप एक student हैं और कम बजट में इस "City of Temples" को explore करना चाहते हैं, तो यह post आपके लिए ही है।
The Journey: Lalitpur से Odisha तक का सफर मेरी journey शुरू हुई Lalitpur (UP) से। करीब 27 घंटे की लंबी train यात्रा के बाद मैं शाम 7:30 बजे भुवनेश्वर जंक्शन पहुँचा। स्टेशन पर बहुत भींड थी और साफ सफाई थोड़ी कम थी!
कहाँ रुकें? (Stay Hacks for Students) Station से बाहर निकलते ही मैंने एक Bike ली और रुकने के लिए जगह ढूँढने निकला। जंक्शन से सिर्फ 500 meters की दूरी पर आपको बहुत सारे hotels और dormitories मिल जाएंगे। My Experience: मुझे ₹1000 में 24 hours के लिए एक बढ़िया AC room मिल गया। आसपास बहुत सी होटल और dormitories आसानी से मिल जाती है कम बजट में..
Pro-Tip: रात के समय स्टेशन के पास का market काफी vibrant रहता है। Street shopping के लिए यह best जगह है, बस शाकाहारी (Veg) खाने के options थोड़े limited हो सकते हैं।
Morning Start: Lingaraj मंदिर के दर्शन
ऐसी मान्यता है कि लिंगराज मंदिर के दर्शन किए बिना जगन्नाथ पुरी मंदिर की यात्रा अधूरी मानी जाती है, इसलिए भक्त पहले लिंगराज के दर्शन करते
इसलिए सुबह 8 बाजे ही में मंदिर के लिये निकाल जाता हूं.. station से मंदिर की दूरी मात्र 8 किलोमीटर है!
मैंने Bike की ₹40 में आप चाहे तो Auto/ Odisha State की Bus use कर सकते है... आसानी से मिल जाती है
Darshan Experience: नवरात्री का समय था इसलिए दर्शन 40 मिनट में हो गए.. सुबह जल्दी दर्शन हो जाते है दोपहर के समय भीड़ बहुत होती है....
सुबह: 6:00 AM – 12:30 PM दोपहर में बंद: 12:30 PM – 3:30 PM शाम: 3:30 PM – 9:00 PM
Warning: मंदिर के 'पंडा' (Priests) थोड़े persistent हो सकते हैं,पूजा के नाम पर वो आपसे पैसे मांग सकते है आप सीधा माना कर देने...
मंदिर के अंदर मोबाइल फोन - कैमरा Allow नही है आप बाहर ही ज़मा कर सकते है..
Nature & Wildlife: Nandankanan Zoo
दर्शन के बाद मैं सीधा पहुँचा world-famous Nandankanan Zoological Park। यह 440 हेक्टेयर में फैला हुआ एक बहुत बड़ा पार्क है। और यहाँ के White Tigers पूरे विश्व में प्रसिद्ध है...
नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग 15–16 किमी है।
नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से लिंगराज मंदिर की दूरी लगभग 13–14 किमी है।
Entry Ticket: सिर्फ ₹40।
Note: ध्यान रहे, यह zoo सोमवार को बंद रहता है, तो अपना plan उसी हिसाब से बनाएं।
Local Food & Vibe
Dahi Bara Aaloo Dum
वापसी में मैंने वहां का local snack 'Dahi Bada' ट्राई किया—Taste एकदम लाजवाब था! इसके बाद मैंने Local market घूमा...
अगर आपके पास 2-4 घंटे और हों, तो आप Udayagiri & Khandagiri Caves Tribe Museum भी जा सकते है...
₹700 (स्लीपर टिकट) + ₹1200 (Room) + ₹200 (लोकल यात्रा) + ₹200 (Food) + ₹300 (Extra) = ₹2600
सिर्फ ₹1900 रुपये मैंने 24 घंटे भुवनेश्वर उड़ीसा की राजधानी में विताये...
Final Words on Bhubaneswar
इस शहर की साफ सफाई वाकई शानदार थी भुवनेश्वर के ये 24 घंटे मेरे लिए बहुत ही यादगार रहे। कम बजट में इतनी rich culture देखना एक अलग ही level का experience है। अब यहाँ से मेरी अगली मंजिल है—Puri! उसके बारे में अगले blog में विस्तार से बताऊंगा। Stay tuned!

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
बहुत बढ़िया भाई...
काबले तारीफ था🫡🫡
बेनामी ने कहा…
बहुत बढ़िया था भाई🫡